VIRAL हुआ पिटाई का CCTV वीडियो, टोल पर गाड़ी रुकते ही शुरू हुई मारपीट - ATX News Paper

ATX News Paper

Today News Paper - Article, Newspaper jobs, Magazine, News Republic, News Corporation company, News bbc, News live, Today's news usa, india, uk more country's breaking news

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 27, 2018

VIRAL हुआ पिटाई का CCTV वीडियो, टोल पर गाड़ी रुकते ही शुरू हुई मारपीट

मध्य प्रदेश में धार जिले के घाटाबिल्लौद टोल नाके पर कार चालक और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई है. ग्राम घाटाबिल्लौद के रहने वाला कार चालक टोल नाके से गुजर रहा था, तभी टोल टैक्स को लेकर कार चालक और टोलकर्मियों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के बाद पीथमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की. पीथमपुर पुलिस ने कार चालक युवक रमेश की शिकायत पर टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही टोलकर्मी संजय की शिकायत पर भी कार चालक युवक रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2QLQDHF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages